शुक्रवार का राशिफल: कर्क राशि के लोगों के विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा, धनु राशि के लोग मित्रों की संगत में बदलाव करेंगे

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 22 जून को मेष राशि के लोग अपने स्रोतों का सही इस्तेमाल करेंगे तो काम समय पर पूरा हो जाएगा। कर्क राशि के लोग परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे, इनके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएगा। धनु राशि के लोग मित्रों में संगत में बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

अपने स्रोतों का सही इस्तेमाल करेंगे तो काम पूरा होगा। खुद को प्रेरित बनाए रखें। नई बातों पर ध्यान देते हुए अपने ज्ञान का विस्तार करना होगा। अपनी काबिलियत और विश्वास बनाए रखें। व्यक्तिगत जीवन में सुधार करने के लिए किए गए प्रयत्न सफल होंगे।

करियर : करियर से जुड़े निर्णयों की वजह से कई बातों में बदलाव आएगा।

लव : रिलेशनशिप में आ रहा सुधार प्रसन्नता देगा।

हेल्थ : पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ेंगी। पेट में जलन होने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

  • वृषभ – NINE OF SWORDS

काम संबंधी तनाव रह सकता है। वक्त का सही इस्तेमाल करते हुए काम पूरा करें। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक तनाव बना रहेगा। इस काम को पूरा करने की काबिलियत आप में है, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें।

करियर : काम से जुड़ी जो रुकावट है, वह दूर होगी।

लव : पार्टनर के साथ हो रहे विवाद तकलीफ दायक होंगे। धैर्य से विवाद शांत करें।

हेल्थ : नींद पूरी न होने से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

  • मिथुन – THE HERMIT

एकांत में समय बिताकर अपनी योजना के बारे में विचार करें। दूसरों की मदद करते समय आपका नुकसान हो सकता है। जिन बातों के साथ समझौता करना कठिन है, उन बातों को स्वीकार न करें। काम की गति धीमी होने से तकलीफ हो सकती है।

करियर : काम से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना है। काम को गंभीरता से लेना होगा।

लव : पार्टनर से विवाद होने से तकलीफ बढ़ेगी। विवाद टालने की कोशिश करें।

हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव के कारण सेहत संबंधी चिंता रहेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

  • कर्क – SIX OF CUPS

कठिन काम पूरा होने से प्रसन्नता मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। विचारों में बदलाव आने से काम में प्रगति मिल सकती है। खर्च पर नियंत्रण करना होगा, वर्ना आपका तनाव बढ़ सकता है। वर्तमान में जो खुशियां प्राप्त हो रही हैं, उन पर ध्यान दें।

करियर : करियर को बदलने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर ध्यान जरूर दें।

लव : पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेंगे। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे।

हेल्थ : गलत खानपान की वजह से पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

  • सिंह – EIGHT OF WANDS

योजना के अनुसार काम पूरा होगा, लेकिन लापरवाही से बचना होगा। जो जिम्मेदारियां हैं, उनको ठीक से निभाने की कोशिश करें। दूसरों की भावनाओं की कद्र करना सीखें। रिश्तों के लिए बना नकारात्मक नजरिया दूर करना होगा।

करियर : सरकारी काम से जुड़े लोगों के लिए सकारात्मक समय की शुरुआत हो रही है। काम संबंधी हर एक बात पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर से मिल रहा साथ अनेक बातों को आसान बनाएगा।

हेल्थ : एसिडिटी के कारण सेहत बिगड़ सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।

लकी कलर ऑरेंज

लकी नंबर : 4

  • कन्या – NINE OF CUPS

अनेक प्रयत्नों के बाद कोई काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होने से सकारात्मक महसूस होगा। नई बातों का अनुभव लेने के लिए आप मानसिक स्वरूप से तैयार हैं। लोगों से विरोध प्राप्त होने के बाद भी कठिन निर्णय को अमल में लाने की कोशिश करनी होगी। पैसों से संबंधित निर्णय फायदा दे सकता है। बड़ी मात्रा में निवेश करना आपके लिए संभव होगा।

करियर : स्पर्धा परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। बढ़ती कंपटीशन की वजह से थोड़ा तनाव हो सकता है।

लव : जिन बातों के साथ समझौता करना कठिन है, ऐसी बातों की जानकारी पार्टनर को जरूर दें।

हेल्थ : सेहत से जुड़ी दिक्कतें दूर करने के लिए योग्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

  • तुला – ACE OF CUPS

कोई गलती हो सकती है। आप खुद के लिए तकलीफ बढ़ा लेंगे। पुरानी सीख का इस्तेमाल करके वर्तमान में सुधार करना होगा। अनेक लोग आपके साथ के रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे। अकेलापन दूर हो सकता है।

करियर : कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों को महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं।

लव : पार्टनर के साथ हो रही बातचीत की वजह से अकेलापन दूर होगा।

हेल्थ : यूरिन संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

  • वृश्चिक – DEATH

जीवन में जो नई शुरुआत हो रही है, उस पर ध्यान देते हुए खुद में बदलाव करना होगा। अपने लिए नकारात्मक विचार न रखें। कठिनाइयों के बाद आपको सफलता मिलेगी। फिलहाल मिलने वाले हर एक अनुभव का आनंद लेना सीखें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने क्लाइंट के जरिए काम प्राप्त होगा।

लव : पैसों से संबंधित विवादों की वजह से रिलेशनशिप में दिक्कतें बढ़ेंगी।

हेल्थ : शुगर की बीमारी को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

नए लोगों के साथ बढ़ता परिचय आपके लिए महत्वपूर्ण और उपयुक्त साबित होगा। मित्रों की संगत में बदलाव होने से तकलीफें दूर होंगी। सही-गलत का फर्क करना आपके लिए आसान होगा। इसलिए होने वाले नुकसान को टालना संभव हो सकता है। वक्त के अनुसार खुद में बदलाव करने की कोशिश करें।

करियर : काम संबंधी अनेक बातों के साथ समझौता करना पड़ेगा, लेकिन कोई नुकसान नहीं होगा।

लव : कठिन समय में पार्टनर और आप एक-दूसरे को प्रेरित बनाए रखेंगे।

हेल्थ : बच्चों की सेहत में सुधार करने के लिए डॉक्टर के सुझावों पर ध्यान देते रहें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

  • मकर – TWO OF SWORDS

परिवार के खिलाफ जाकर लिए गए निर्णय के कारण पछतावा होगा। आपका व्यक्तित्व परिवार के लोगों से थोड़ा अलग है, इस बात को समझने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित चिंता हो सकती है, लेकिन आपके द्वारा सही निर्णय लिया जाएगा। अपनी निर्णय क्षमता पर विश्वास रखें।

करियर : विद्यार्थियों को चिंताओं से बचना होगा। दूसरों की अपेक्षाओं का दबाव खुद पर न बनने दें।

लव : पार्टनर की बातों को समझने में कठिनाई होगी, लेकिन फिलहाल उनका साथ देना होगा।

हेल्थ : लो बीपी और शुगर के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

  • कुंभ – THREE OF SWORDS

नई बातों को अपनाते समय भावनात्मक तकलीफ होगी, लेकिन आपके लिए जीवन में ये बदलाव करना आवश्यक है। एक जैसे अनुभव अभी तक क्यों हो रहे हैं, ये समझना होगा। जीवन में आने वाली हर एक रुकावट दूर करने की क्षमता आप में है। इसलिए सकारात्मक रहें।

करियर : करियर से जुड़ा निर्णय लेने में हड़बड़ी न करें। आपको और भी बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव : रिलेशनशिप में गलत बातों से खुद को दूर रखें।

हेल्थ : तनाव सेहत खराब कर सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

  • मीन – NINE OF PENTACLES

काम का अवलोकन करके खुद को प्रेरित बनाए रखना होगा। परिवार के लोगों के सामने अपनी समस्या प्रकट करें। कुछ समय एकांत में बिताकर खुद को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। अकेलेपन की भावना दूर करने के लिए खुद में क्या बदलाव करना है, ये बात आपको जल्दी समझ आएगी। इस कारण अनेक लोगों के साथ जुड़ना आपके लिए संभव होगा।

करियर : काम से जुड़े हर एक नियम का पालन करना होगा।

लव : पार्टनर्स अपनी बातों में व्यस्त नजर आएंगे। एक-दूसरे के लिए वक्त निकालने की कोशिश करें।

हेल्थ : कंधे में जकड़न और बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button