जैसलमेर में तेज हवाओं ने किया परेशान: उमस व गर्मी ने किया परेशान; बहुत जल्द प्री मानसून की संभावना – Jaisalmer Headlines Today News
जैसलमेर। गुरुवार सुबह हवाओं से लोगों को मिली राहत, मगर धूप ने किया परेशान।
जैसलमेर जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से दिन का पारा 42 डिग्री पार पहुंच चुका है। बुधवार से शुरू हुआ तेज हवाओं का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। हवाओं से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली मगर उमस ने हाल बेहाल कर दिया। लोग उमस में
.
दोपहर में धूप से हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है। गुरुवार सुबह से ही तेज हवाओं और तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग की माने तो चार दिन बाद मौसम में बदलाव के साथ प्री मानसून की बारिश की संभावना है।
हवाओं से सुबह सुबह लोगों को गर्मी से मिली राहत।
जैसलमेर में बुधवार से तेज हवाएं चल रही है। वहीं दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं लोग भी गर्मी से बेहाल नजर आए। तेज धूप धूप के साथ ही उमस का असर भी तेज हो चुका है। उमस से कूलर भी फेल हो चुके हैं। तेज धूप के साथ उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी 4-5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में गर्मी का असर तेज है। ग्रामीण भी गर्मी से बचने के लिए तरह तरह के जतन कर रहे हैं।
मौसम रहेगा साफ, तापमान 44 तक बढ़ने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 4-5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। जैसलमेर जिले में आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिससे गर्मी का असर और तेज हो जाएगा। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार आगामी दिनों में दिन का पारा 42 से 44 डिग्री व रात का पारा 29 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके बाद प्री मानसून की बारिश होने की संभावना है।