महाराणा प्रताप जयंती पर प्रतापगढ़ में निकाली रैली: लोगों ने पुष्प वर्षा कर जगह-जगह किया स्वागत, मिनी सचिवालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण – pratapgarh (Rajasthan) Headlines Today News

प्रतापगढ़ में भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, करण सेना और सर्व समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। किला परिसर से शुरू हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स

.

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में आज महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। करणी सेना, अंबिका बाणेश्वरी संस्थान, मेवाड़ क्षत्रिय महासभा और सर्व समाज की ओर से किला परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हुए। हाथों में केसरिया पताकाएं थामे युवा महाराणा प्रताप के जयकारे लगा रहे थे साथ ही बैंड बाजों और डीजे की धुनों पर युवा उत्साह के साथ नृत्य भी कर रहे थे।

शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी इस शोभायात्रा और वाहन रैली का विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का समापन मिनी सचिवालय स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर हुआ। यहां पर अतिथियों द्वारा महाराणा की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र थी। सुरक्षा और यातायात के लिहाज से पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button