30 जून तक की मोहलत: ब्याज मुक्त कर्ज को चुकाने का दिया एक मौका, 1131 किसानों पर सहकारी बैंकों का 3.66 करोड़ रुपए का ऋण बकाया – Jhunjhunu Headlines Today News

30 जून तक की मोहलत ब्याज मुक्त कर्ज को चुकाने का दिया एक मौका
खरीफ सीजन में सहकारी बैंकों से ब्याज मुक्त कर्ज लेकर समय पर नहीं चुकाने वाले सैकड़ों किसान डिफाल्टर घोषित हो जाएंगे।
.
एपेक्स बैंक (दी राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लि) ने किसान डिफाल्टर घोषित ना हो, इसके लिए बकाया ऋण चुकाने की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है।
झुंझुनूं जिले में 1131 किसानों पर 3.66 करोड़ का ऋण बकाया चल रहा है।
प्रदेश में किसानों पर 635.02 करोड़ का फसली ऋण बकाया है। प्रदेश में 1 लाख 94 हजार 872 किसान 31 मार्च तक खरीफ सीजन का बकाया लोन नहीं चुका पाए थे। इससे ये किसान नए ब्याज मुक्त लोन के लिए डिफॉल्टर हो गए।
तिथि बढऩे से ये किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। उन्हें अब ब्याज व दंडनीय ब्याज का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
ऋण लेकर समय पर नहीं चुकाने वाले डिफाल्टर किसानों की सबसे ज्यादा संख्या बाड़मेर, नागौर व जैसलमेर क्रमश पहले, दूसरे व तीसरे पायदान पर हैं।
जिला | किसान | बकाया |
झुंझुनूं | 1131 | 3.66 |
सीकर | 1917 | 7.61 |
चूरू | 1689 | 3.17 |
बाड़मेर | 68723 | 209.21 |
जैसलमेर | 18321 | 92.34 |
जोधपुर | 11054 | 59.94 |
जालौर | 8954 | 25.81 |
नागौर | 21737 | 56.72 |
बीकानेर | 14691 | 30.12 |
अलवर | 6448 | 21.81 |
भीलवाड़ा | 4380 | 17.17 |
पाली | 3091 | 12.64 |
झालावाड़ | 4375 | 11.9 |
श्री गंगानगर | 3045 | 1178 |
बांसवाड़ा | 4000 | 10.98 |
चितौड़गढ़ | 3377 | 10.88 |
हनुमानगढ़ | 2365 | 6.84 |
डूंगरपुर | 3180 | 6.84 |
अजमेर | 1886 | 5.14 |
उदयपुर | 1660 | 5.08 |
भरतपुर | 1785 | 4.8 |
जयपुर | 1173 | 3.33 |
बारा | 718 | 2.51 |
सिरोही | 636 | 2.47 |
दोसा | 851 | 238 |
कोटा | 374 | 1.63 |
टोंक | 504 | 1.56 |
बूंदी | 308 | 1.11 |