20 फीट ऊंची दीवार गिरने से 6 गाडियों क्षतिग्रस्त: सुबह साढे 8 बजे 50 फीट लम्बी और 20 फीट ऊंची दीवार गिरी, सतसई कॉलोनी की थी दीवार – Jaipur Headlines Today News

जवाहर नगर इलाके में स्थित सतसांई कॉलोनी की दीवार आज सुबह अचानक भरभराते हुए गिर गई। 20 फीट उंची दीवार गिरने से दीवार के पास खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची औ
.
स्थानीय निवासी समीर ने बताया कि सतसई कॉलोनी की दीवार आज सुबह एकाएक वाहनों पर आ गई। जिस ने भी दीवार को गिरते देखा किसी को विश्वास नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार वर्षा के पानी से दीवार की नीव में पानी भरा जिस से दीवार ने जगह छोड़ी और वह गिर गई। दीवार गिरने से तीन कार,दो दोपहिया वाहन और एक ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया हैं। लोगों का कहना है कि वह इस सम्बंध में ट्रांसपोर्ट नगर थाने में शिकायत देंगे।