महाराणा प्रताप की जयंती पर पाली में गूंजे जयकारे: ननिहाल जून कचहरी में प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, शोभायात्रा में शामिल हुए शहरवासी – Pali (Marwar) Headlines Today News

पाली में रविवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर निकाली गई रैली में शामिल महिलाएं।

वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 484वीं जन्म जयंती रविवार को उनके ननिहाल पाली में धूमधाम से मनाई गई। प्रताप के जन्म स्थान जून कचहरी समेत जिलेभर में अनेक स्थानों पर रैली निकाली गई, जिसमें महाराणा के जयकारे गूंजें। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर लो

.

महाराणा प्रताप जन्म स्थली समिति की ओर से नगर परिषद के तत्वावधान में प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान मां जैवंती बाई पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक विजयकृष्ण नाहर ने लिखी।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शैतान सिंह सोनिगरा, उगमराज सांड, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति रेखा-राकेश भाटी, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, पूर्व सभापति कुसुम सोनी, भाजपा जिला मोर्चा अध्यक्ष मनोहर कंवर, पार्षद विकास बुबकिया, नरेश मेहता, राधेश्याम चौहान, मुकेश भंसाली, नरेन्द्र तिवारी, दौलाराम पटेल, अनोपसिंह, शिव सेना शिंदे पार्टी के तख्त सिंह, शिवसेना के सोहनसिंह राव, पदम मेहता, अशोक तलेसरा, चर्तुभुज खबानी, अशोक जैन सहित कई जनें मौजूद रहे।

डीजे पर निकाली भगवा रैली
शिवसेना शिंदे पार्टी की ओर से शहर के नहर पुलिया शिवाजी सर्किल से भगवा रैली निकाली गई। पूरे रास्ते डीजे पर महाराणा प्रताप के भजन चलते रहे। सिर पर साफा और हाथ में तलवार लिए युवतियों ने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए रैली जूनी कचहरी स्थित महाराणा प्रताप की जन्म स्थली पहुंचीं। वहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। रैली में शिवसेना शिंदे पार्टी के जिला प्रमुख तखत सिंह सोलंकी, मनोज गर्ग, रमेश बंजारा, महेन्द्र मांडा, उदय शेट्‌टी, पिन्टू अहूजा, राहुल सोनी, जितेंद्र राव, जितेन्द्र पालरिया, शंकर सिंह वाघेला, गोविंद मेवाड़ा, प्रवीण सिंह, जितेन्द्र सिंह जोजावर, रूपाराम ओड, ललित सोनी सहित कई जनें रैली में शामिल हुए।

गूंजे महाराणा प्रताप के जयकारे गूंजे
महाराणा प्रताप की जन्म जयंती को लेकर शिवसेना की ओर से शहर में भगवा रैली निकाली गई। यह धानमंडी से रवाना होकर महाराणा प्रताप की जन्म स्थली जूनी कचहरी पहुंची। रैली में शामिल शिव सैनिक और भारत रक्षा मंच की महिलाएं भी रैली में शामिल हुई। एडवोकेट विशाल सैनी महाराणा प्रताप का स्वांग रचकर घोड़े पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। रैली के जूची कचहरी पहुंचने पर महाराणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और केक काटा गया।

रैली में अरविंद बंजारा, दीपक जोशी, गौतम चौहान, महेंद्र सिंह लखावत, प्रकाश वैष्णव, युवा सेना शहर प्रमुख रतन सिंह इंदा, विनोद डाबी, घनश्याम जाट, लक्ष्मण मीणा, महेंद्र शर्मा, मंगल बंजारा, शंकर कुमावत, विपुल मिश्रा, मदन बंजारा, भैरव सिंह, दिलीप सिंह मेड़तिया, राहुल बंजारा, गोविन्द भाटी, अशोक शर्मा, अमर सिंह राव, रतन शर्मा, चेतन सोनी,पारस बंजारा, गौ पुत्र सेना से धनराज प्रजापत, ललित सिंह राठौर, अर्जून सिंह चौहान, महिला शिव सेना से पूजा सांखला, रामेश्वरी देवी, पिंकी, पुष्पा देवी भाटी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रताप सर्किल पर भी मनाई जयंती
शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र स्थित महाराणा प्रताप चौराहा पर महाराणा प्रताप समिति की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। पूर्व पार्षद सवाई सिंह जैतावत ने बताया- महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व चेयरमैन महेंद्र बोहरा, पूर्व पार्षद मुकेश गोस्वामी, सत्यनारायण वैष्णव, रमाकांत मिश्रा, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र जोशी, श्रीराम बिश्नोई, शिशुपाल लखारा सहित कई जने मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button