नागौर में गर्मी का असर बरकरार: रात में हवाएं चलीं लेकिन तपिश से राहत नहीं, तापमान स्थिर – Nagaur Headlines Today News
नागौर के परशुराम सर्किल पर पसरा सन्नाटा।
नागौर में तेज गर्मी का दौर लगातार बरकरार है। नागौर में गर्मी से जनजीवन झुलस रहा है। नागौर इलाके में अधिकतम तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बीती रात से हवाओं ने जोर पकड़ा है, लेकिन दिन में ये हवाएं लू के थपेड़ों की तरह चुभ रही है
.
नागौर वेदर स्टेशन के अनुसार न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। उमस बढ़ने की वजह से लोग घबराहट और जी मिचलाने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार कार्यदिवस होने के बावजूद लोग बहुत जरुरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। गत 8 दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी हुई है। आज सुबह 11 बजे तक तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया।
विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में वृद्धि की वजह से लोग हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं। बाहर काम करते हुए और चलते हुए लोग अचेत हो रहे हैं। ऐसे में दिन में लगातार तरल पदार्थों का सेवन जरुरी है। ठंडा पानी, छाछ और शीतल पेय पदार्थों का निरंतर उपयोग करते रहें। साथ ही पेड़-पौधों में निरंतर पानी देना जरुरी है, फसलों को गर्मी से झुलसने से बचाने के उपाय करने चाहिए। पशु-पक्षियों के लिए छाया-पानी की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए।