ऑस्ट्रेलिया ने 5 कैच छोड़े: 15 रन पर जादरान को मिला जीवनदान, विकेट लेने के बाद स्टोयनिस का सेंड-ऑफ सिलेब्रेशन

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का 8वां मैच बेहद रोमांचक हुआ। दोनों टीमों ने शानदार गेंदबाजी की। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया की ओर से खराब फील्डिंग भी देखने को मिली। टीम ने 5 कैच और 2 रनआउट मौके गंवाए।
पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने कंगारुओं को 149 रन का टारगेट दिया। जवाब में गुलबदीन नाइब और नवीन उल हक के सामने ऑस्ट्रेलिया 19.2 ओवर में 127 रन ही बना सकी।
मैच मोमेंट्स…
1.एडम जम्पा ने छोड़ा जादरान का कैच
अफगानिस्तान की पारी का 6वां ओवर पैट कमिंस ने किया। इब्राहिम जादरान ने उनकी तीसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद आगे की ओर फेंकी। जादरान ने कवर की दिशा में शॉट खेला।
जम्पा बाउंड्री पर खड़े थे लेकिन वह गेंद से काफी दूर थे। उन्होंने गेंद पकड़ने के लिए डाइव लगाई। हालांकि वह उसे कैच नहीं कर सके और जादरान को एक और चौका मिला। यह गलती ऑस्ट्रेलिया को काफी महंगी पड़ी। इसके बाद जादरान ने 51 रन की पारी खेली।

एडम जम्पा ने 15 रन पर छोड़ा जादरान का कैच।
2. स्टोयनिस का गुरबाज के विकेट के बाद सेंड-ऑफ सिलेब्रेशन
16वां ओवर मार्कस स्टोयनिस ने किया। अफगानिस्तान का अभी तक कोई विकेट नहीं गिरा था। स्टोयनिस ने ओवर की पांचवी गेंद लेंथ बॉल फेंकी। रहमनुल्लाह गुरबाज ने डीप स्क्वायर लेग की ओर शॉट लगाया। लेकिन डेविड वॉर्नर ने आगे बढ़कर कैच पकड़ लिया। विकेट लेने के बाद स्टोयनिस ने सेंड-ऑफ सिलेब्रेशन किया।

मार्कस स्टोयनिस ने गुरबाज को 60 रन पर आउट किया।
3. ट्रैविस हेड ने राशिद का कैच छोड़ा
पारी का 18वां ओवर पैट कमिंस को दिया गया। कमिंस अपना तीसरा ओवर कर रहे थे। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेकी। राशिद ने डीप पर शॉट लगाया। ट्रैविस हेड गेंद से बस कुछ ही दूरी पर खड़े थे। उन्होंने आगे बढ़कर डाइव लगाई लेकिन बॉल उनके हाथों से छूट गई। हालांकि, राशिद उसी ओवर आखिरी गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए।

ट्रैविस हेड ने 2 रन पर राशिद का कैच छोड़ा।
4. एस्टन अगर ने आसान कैच ड्रॉप किया
19वां ओवर जोस हेजलवुड ने किया। ओवर की दूसरी गेंद पर करीम जनत को जीवनदान मिला। हेजलवुड ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी। जनत ने कवर की दिशा में शॉट खेला। फील्डर एश्टन एगर कैच करने के लिए उलटा घूम गए और एक आसान सा कैच छोड़ दिया। करीम जनत ने 13 रन की पारी खेली।

एश्टन एगर ने 4 रन पर करीम जनत का कैच ड्रॉप किया।
5. 51 रन पर नूर ने लिया मैक्सवेल का कैच
ऑस्ट्रेलिया की पारी का 15वां ओवर गुलबदीन नाइब को दिया गया। ओवर की चौथी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। 51 रन पर खेल रहे मैक्सवेल ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में शॉट लगाया। फील्डर नूर अहमद ने डाइव लगाई और कैच लपक लिया। वह उसके बाद ग्राउंड पर कई बार रोल हुए। लेकिन कैच नहीं छोड़ा। यह अफगानिस्तान के लिए मैच में टर्निंग पॉइंट जैसा साबित हुआ। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को उबरने का मौका नहीं मिला।

ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल 51 रन बनाकर आउट हुए।
6. गुलबदीन नाइब ने किया कमिंस को क्लीन बोल्ड
17वां ओवर गुलबदीन नाइब ने किया। वह अपने स्पेल का आखिरी ओवर कर रहे थे। उन्होंने दो गेंदे डॉट फेंकने के बाद पैट कमिंस को स्लो बॉल फेंकी। कमिंस गेंद को लाइन के एक्रोस खेलने गए लेकिन बीट हो गए। गेंद बैट और पैद के बीच से निकलती हुई विकेट में जा घुसी। गुलबदीन ने पैट कमिंस को 3 रन पर आउट किया।

गुलबदीन नाइब ने पैट कमिंस को 3 रन पर बोल्ड किया।
Source link Headlines Today Headlines Today News