अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी बने केंद्रीय राज्य मंत्री: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, दूसरी बार बने सांसद – Ajmer Headlines Today News

अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इस दौरान जिले के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की है। साथ ही उनके निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं के द्वारा पहुंचकर जश्न मना
.
रविवार को अजमेर के फवारा सर्किल पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई।

अजमेर में जश्न मनाया।
जिले में खुशी का माहौल
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजमेर के लाल भागीरथ चौधरी को मोदी के मंत्रिमंडल में चुनने पर जिले में खुशी का माहौल है। अब जिले के विकास में किसी तरह की कमी नहीं देखने को मिलेगी। भागीरथ चौधरी दूसरी बार 3 लाख 29 हजार 991 मतों से सांसद का चुनाव जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी को हराया था। भागीरथ चौधरी को 7 लाख 41 हजार 151 वोट मिले थे।

एक दूसरे खिलाई मिठाई।

भागीरथ चौधरी दूसरी बार 3 लाख 29 हजार 991 मतों से सांसद का चुनाव जीते थे।
भागीरथ चौधरी का जीवन परिचय
सांसद भागीरथ चौधरी का जन्म एक जनवरी 1954 को हुआ था। वे 69 वर्ष के है। वे 2003 से 2008 और 2013 से 2018 में विधायक रहे। 2019 में लोकसभा चुनाव जीते और 2024 में भी जीत गए। 2008 और 2023 में विधानसभा का चुनाव हार गए।
उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से बीए पार्ट द्वितीय तक पढ़ाई कर रखी है। वे खेती और मार्बल के कारोबार से जुड़े है। नागौर के पीह में उनका चोयल फार्म है, जबकि किशनगढ़ में अनुकंपा मार्बल, चोयल मार्बल एण्ड हैण्डीक्राफ्ट और विकास मार्बल एवं माइंस है।
जनसंघ के समय से ही चौधरी पार्टी से जुड़े है। वे कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि के तौर पर काम करते हुए 2019 में सांसद बने और 2 बार विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में वे सांसद के साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष भी है। वे 2003 से 2008 तक भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष और 2003 से 2019 तक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं।
चौधरी 1997 से 2007 तक अखिल भारतीय जाट महासभा जिला अजमेर में जिलाध्यक्ष और 2001 से 2006 तक पुष्कर स्थित जाट विश्राम स्थली के उपाध्यक्ष रहे हैं। 2003 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में पर्यावरण समिति के अध्यक्ष, लोकसभा में जल संसाधन समिति के सदस्य, लोकसभा में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य और सहकारिता मंत्रालय परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े…..