हवाएं चलने से गर्मी से मिली राहत, उमस बढ़ी: 6 दिनों में 7 डिग्री गिरा तापमान, आगामी दिनों में चलेगी आधियां – Barmer Headlines Today News

बाड़मेर में गर्मी व लू के बाद अब बीते कुछ दिनों से गर्मी से राहत मिली है। रविवार को सुबह से हवाएं चल रही है। लेकिन उमस ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। तापमान बीते कुछ दिनों से 42-45 डिग्री के बीच चल रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री से बढ़कर 3
.
दरअसल, मई माह के 24 दिन हिटवेव व लू का कहर रहा। अब बीते कुछ दिनों से हीटवेव पर ब्रेक लगने के साथ लू का असर भी कम हो गया है। हवाएं चलने से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री पहुंच गया है। वहीं सुबह से हवाएं चल रही है। इससे लू का असर कम रहा है। वहीं गर्मी से भी राहत मिली है। वहीं उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है।

हवाओं ने बदला मौसम, लू से मिली राहत।
रविवार को मौसम साफ रहा है। सुबह से हवाओं का दौर चल रहा है। लू का असर बीते दिनों की अपेक्षा कम है। लोग अभी घरों से बाहर निकलते समय शरीर को कपड़े से ढ़ककर, पानी की बोतल लेकर निकल रहे है। वहीं नींबू पानी और जूस की दुकानों पर लोगों जमावड़ा नजर आ रहा है। लोगों ने शहर में अलग-अलग जगह अस्थाई प्याऊ खोलकर पानी, शरबत और छाछ पीला रहे है।
आगामी दिनों में गर्मी से मिलेगी राहत, तापमान गिरेगा
कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आगामी 4 दिन तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान दिन व रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून की बारिश के लिए किसानों को करीब एक माह तक इंतजार करना होगा। इस बा खरीफ फसलों की बुआई जुलाई में होगी। 15 से 20 जून के आसपास प्री-मानसून से हल्की और मध्यम बारिश भी हो सकती है।
बीते 6 दिनों में गिरा 7 डिग्री तापमान
मई माह में हीटवेव व भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मई की 27 तारीख को इस सीजन का सबसे अधिकतम तापमान 49.3 दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान में लगातार गिरावट आई। 6 दिनों में तापमान 7 डिग्री गिरकर 1 जून को पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
दिनांक | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
21 मई | 46.0 | 30.0 |
22 मई | 48.0 | 32.6 |
23 मई | 48.8 | 32.2 |
24 मई | 48.2 | 32.1 |
25 मई | 48.8 | 33.6 |
26 मई | 49.0 | 35.0 |
27 मई | 49.3 | 32.0 |
28 मई | 46.0 | 30.6 |
29 मई | 42.8 | 28.8 |
30 मई | 44.2 | 28.4 |
31 मई | 43.4 | 29.2 |
1 जून | 42.0 | 29.0 |