सूरसागर थाना क्षेत्र का मामला: ईदगाह के बाहर भिड़े दो पक्ष, पत्थरबाजी में एसएचओ घायल, दुकान और वाहन जलाए – Jodhpur Headlines Today News

सूरसागर थाना क्षेत्र में ईदगाह की दुकान से गेट निकालने की बात पर शुक्रवार रात 9:30 दो पक्षों में हिंसक विवाद हो गया। दोनों पक्ष सड़कों पर उतर आए। आपस में एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। उपद्रवियों के पथराव में हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी नितिन दवे पत्
.
आंसूगैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा। इस दौरान पुलिस पर भी पत्थर फेंके गए। पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा और उनकी पहचान भी की। कई संदिग्ध लोगों को घरों से पकड़ा और थाने लेकर गए। चारों ओर पुलिस तैनात कर दी गई। मौके के नाजुक हालात देखते हुए दोनों जिलों की पुलिस, कमिश्नर स्वयं और पूरा जाब्ता आ गया। एसटीएफ, आरएसी भी तैनात किए गए। खबर लिखे जाने तक तनावपूर्ण शांति थी। दो दिन में भी दो बार हुई थी विवाद की स्थिति: इससे पहले दिन में भी दो बार विवाद की स्थिति पैदा हुई थी। पुलिस की समझाइश और बीच-बचाव से उस वक्त विवाद को टाल दिया गया।
पुलिस के अनुसार राजाराम सर्कल स्थित ईदगाह के मुख्य गेट के पास कुछ दुकानें हैं। उसकी पिछली दीवार से दो गेट निकालने का काम शुरू कर दिया। गेट निकलते देख पास की बस्ती के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। वे गेट निकालने के काम को बंद करने की बात पर अड़ गए। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी वहां आ आए और गेट बनाने के लिए अड़े रहे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए।
एक पक्ष गेट बंद करने की बात पर अड़ा रहा। आखिरकार इस पर सूरसागर थाना पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करवाया। इसके बाद गेट बंद करने की बात पर सहमति बनी। तनाव की आशंका के चलते वहां पर पुलिस का जाब्ता भी बुला लिया।