सीपी जोशी बोले- क्षेत्रीय दल में सिमट जाएगी कांग्रेस: शेखावत ने कहा- आज कांग्रेसी एग्जिट पोल से भाग रहे हैं, 7 जून बाद विदेश जाएंगे – Rajasthan Headlines Today News

लोकसभा चुनाव परिणाम आने से पहले ही राजस्थान बीजेपी एक्टिव बोर्ड में आ गई है। शनिवार को प्रदेश के आला नेताओं ने बैठक कर मतगणना और उसके बाद की प्रक्रिया को लेकर मंथन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

.

सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का पहले से ही अंदेशा हो गया है। इसलिए वह एग्जिट पोल की डिबेट में अपने प्रवक्ताओं को भेजने से बच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी दुर्गति की सोच नहीं रही और 400 पार के बारे में चर्चा कर रही है। आज देश के हर कोने में एक ही आवाज अबकी बार 400 पार आ रही है। जनता का यह विश्वास एक बड़ी जीत में तब्दील होगा। जोशी ने कहा कि राजस्थान की जनता भी 4 जून को कांग्रेस को जवाब देगी। राजस्थान में भी हम 25 सिम जीतकर हैट्रिक लगाएंगे।

जोशी ने कहा कि देश में कांग्रेस की स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी जैसे नेता अपनी खुद की पार्टी को वोट नहीं डाल पा रहे हैं। कांग्रेस की इससे बड़ी दुर्गति और क्या ही हो सकती है। वैसे भी 4 जून बाद देश में कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी में तब्दील हो जाएगी।

जोशी ने कहा कि देश में आज तक कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है। वह ओबीसी, एसटी-एससी का आरक्षण खत्म करके बांटना चाहते हैं। जबकि देश में बीजेपी सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में किसी को कोई खतरा नहीं हुआ। भविष्य में भी आरक्षण को लेकर भाजपा किसी भी जाति का नुकसान नहीं होने देगी। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की साधना पर सवाल उठाने पर सीपी जोशी ने पलटवार करते हुए कहा- यह लोग रोजा इफ्तार करते हैं, तो मीडिया लेकर जाते हैं, बाकी कार्यक्रम करते हैं तो मीडिया लेकर जाते हैं। मोदी ने अगर ध्यान कर रहे हैं, तो इसमें क्या परेशानी है। मंदिर जाने से इनको क्या तकलीफ है। यही तुष्टीकरण कांग्रेस को डूबाने का काम कर रहा है।

जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपनी सरकार के कार्यकाल को देखना चाहिए। राजस्थान में पिछले पांच साल में कांग्रेस कई समस्याएं छोड़कर गई। कांग्रेस ने राजस्थान को अग्रणी बनाने का कोई प्रयास नहीं किया, बिजली-पानी की समस्या के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, बल्कि, सिर्फ नाटक किया। लेकिन बीजेपी सरकार ने 100 दिन में असंभव काम किए हैं। जिसका रिजल्ट अगले 5 साल में आएगा। आने वाले दिनों में राजस्थान बिजली में भी आत्मनिर्भर बनेगा और पानी की किल्लत भी नहीं रहेगी।

एग्जिट पोल का रिजल्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बार फिर देश में 400 पार सीट आने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता ने जो 400 पार का नारा भारतीय जनता पार्टी के लिए दिया था, वह पूरा हो रहा है। लेकिन कांग्रेस के नेताओं का कैलेंडर बन चुका है। 1 जून को एग्जिट पोल से भागेंगे। 5 जून को EVM पर दोष मंडगे और 7 तारीख के बाद यह विदेश घूमने चले जाएंगे। ना सिर्फ देश में 400 पार सीट आएगी। बल्कि, राजस्थान में सभी 25 की 25 सीटों बीजेपी जीत रही हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button