सार्वजनिक स्थलों पर नशे की रोकथाम के इंतजाम नहीं – Alwar Headlines Today News

अलवर| सेवा ही संगठन अभियान के तहत शनिवार के भारतीय जनता पार्टी के माधव मंडल के बूथ संख्या 51 पर पक्षियों के लिए 51 परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता थे। प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में वा
.
भास्कर न्यूज | अलवर शहर में सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी-सिगरेट पीने पर रोक है। एक दिन पहले ही प्रशासन ने नशा निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए थे। मगर इनका जमीन से कितना वास्ता है इसका पता जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में दिख रहा है। यहां लोग खुलेआम शराब पीते नजर आते हैं। उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला ही नहीं है। अस्पताल में पुलिस की चौकी भी है। दो दिन पहले ही एक युवक अस्पताल परिसर के पार्क में मृत हालत में मिला था। जिसके बारे में परिजनों ने पुलिस को बताया कि ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हुई थी।