शहर में धूमधाम से निकाली भगवान परशुराम की शोभायात्रा, विप्र बंधुओं का उमड़ा जनसैलाब – Dholpur Headlines Today News

धौलपुर। शहर में रविवार शाम को ब्राह्मण समाज ने एकजुट होकर भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमे विशेष तौर पर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी भी शामिल हुए। विप्र बंधुओं ने पूरे विधि-विधान से सवारी पर विराजमान भगवान परशुराम जी के चित्र पर पूजा-
.
भगवान परशुराम की शोभायात्रा में सम्मिलित होने पहुंचे जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी का समाज के गणमान्य लोगों ने तिलक और दुशाला उड़ाकर सम्मान किया। यह शोभायात्रा महात्मा नंद की बगीची से शुरू होकर टाउन चौकी,पुराना शहर,पुराना अस्पताल मार्ग,हरदेव नगर,जगह चौराहा,सराय गजरा,लाल बाजार,पुरानी सब्जी मंदिर से गुजरते हुए,तोप तिराहा पर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के बच्चे,महिलाएं,युवा और बुजुर्गों सहित साधु-संतो ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में युवाओं ने जमकर जय श्री राम और जय परशुराम के नारे लगाए। शोभायात्रा का शहर के तमाम स्थानों पर स्वागत भी किया गया।
शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की शोभायात्रा जिले के अलग-अलग स्थानों पर निकाली जाती हैं। जिसका शहर में भी भव्य रूप देखने को मिलता हैं। भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा बीते 15 सालों से विधिवत तौर पर निकाली जाती रही हैं। इस साल भी पूरी भव्यता के साथ शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। यात्रा में सभी तरफ भगवा ध्वज दिखाई दे रहे हैं। इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से केसरी भंवर लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण सभा,मुकेश शर्मा शोभा यात्रा अध्यक्ष, संयोजक प्रमोद शर्मा (भूरा), सहसंयोजक मुकेश हनुमानपुरा, श्रीभगवान शर्मा, अनुराग मुदगल, प्रिंस हुंडावाल, लवकुश शर्मा, राजेश महदपुरा, राम शर्मा, नंदकिशोर शुक्ला, संतोष खलीफा, प्रमोद शर्मा, मोनू शर्मा, संग्राम पंडित, राधेश्याम शर्मा, शिवराज ख़लीफ़ा, हरिनिवास प्रधान, अनुराग मुदगल सहित जिले भर के ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।