मार्चरी में अब बर्फ, शव रखने की जगह नहीं: दो दिन में 22 लोगों की मौत हो चुकी, हीटवेव के कारण ज्यादा जान गई – Alwar Headlines Today News

मॉर्चरी में बर्फ शिफ्ट करते हुए।

अलवर जिला अस्पताल की मॉर्चरी में अब शव रखने की जगह नहीं है। इस कारण डी फ्रिज के अलावा बर्फ का इंतजाम करना पड़ा। असल में बुधवार को 9 जनों की मौत हो गई थी। जिसमें 6 लावारिश शव थे और मॉर्चरी में 8 शव ही रखने की जगह है। इस कारण बर्फ का इंतजाम करना पड़ा। ता

.

ये बुधवार को 7 मौतें

  • रेलवे स्टेशन के पास 40 साल की व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। जिसमें एक घंटे बाद मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है।
  • अलवर जिला मुख्यालय पर शिशु अस्पताल की पार्किंग में एक अज्ञात व्यक्ति की गर्मी के कारण मौत हो गई। दोपहर में युवक बैठे-बैठे बेहोश हो गया। बाद में काफी देर तक पड़ा रहा। जब अस्पताल लाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी पहचान नहीं हो सकी है।
  • वहीं जेल में 61 साल के व्यक्ति नेमीचंद की मौत हो गई। जो मालाखेड़ा निवासी है। खुली में जेल का कैदी थी। हत्या के केस में उम्र कैद की सजा काट रहा था। लेकिन मंगलवार देर शाम को पेड़े के नीचे बैठा हुआ रह गया। अस्पताल लाए तो मौत हो गई।
  • एक कटला पेट्रोल पंप के पास एक खोखे की छांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। जिसकी करीब 35 साल की उम्र है। पैरों में चप्पल है। काली पेंट व शर्ट पहने हैं। उसके बाद शव करीब पौने 3 बजे अस्पताल लेकर आए हैं। अभी पहचान नहीं हो सकी है।
  • खैरथल सीएचसी में दिव्यांग धर्मेंद्र (48) गर्मी व हीटवेव से बीमार होने के बाद मंगलवार को भर्ती हुआ था। जिसको गुरुवार को रेफर किया गया था। इसकी भी मौत हो गई।
  • शीतल बडौदामेव के कानोर गांव निवासी 80 साल की महिला राजंती की दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद 2.30 बजे जिला अलवर अस्पताल लेकर आए। यहां करीब 3 बजे के बाद दम तोड़ दिया। उसके बेटे रामफूल ने बताया कि गर्मी के कारण अचानक तबीयत बिगड़ी है।
जिला अस्पताल में रिक्शे से बर्फ का इंतजाम।

जिला अस्पताल में रिक्शे से बर्फ का इंतजाम।

7वीं चरवाहे की मौत

भीषण गर्मी के कारण नागौर के डीडवाना के बजोली गांव से आए भेड़ चराने वाले 24 साल के युवक कृष्णाराम पुत्र जीवनाराम की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह तीन महीने पहले भेड़ चराने आया था। एक दिन पहले सोमवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर उल्टियां होने लगी। पहले पिनान के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसके बाद जिला हॉस्पिटल लेकर आए, जिसकी रात को मौत हो गई।

मंगलवार के दिन 13 जनों की मौत

मंगलवार के दिन जिले में 13 जनों की मौत हुई थी। वे भी अधिकतर हीटवेव के कारण जान गई। इस तरह दो दिन में कुल 21 जनों की मौत हुई है। हालांकि चिकित्सा प्रशासन सब मौत का कारण हीटवेव नहीं मान रहा। लेकिन अधिकतर लोगों की तुरंत तबीयत बिगडी और अस्पताल में मौत हो गई। इनमें से 9 से अधिक शव लावारिश मिले हैं। कुछ बुजुर्ग हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button