मांगी अमन और चैन की दुआ: ईद-उल-अजहा पर नमाज अदा की, सभी के भले की कामना की – Anupgarh Headlines Today News

श्रीगंगानगर में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करते अकीदतमंद।

ईद-उल-अजहा पर सोमवार को शहर के पुरानी आबादी स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। एफ ब्लॉक स्थित मस्जिद के ईमाम मुफ्ती मोहम्मद सादिक ने नमाज अदा करवाई। नमाज का निर्धारित समय सुबह साढ़े सात बजे था। इससे पहले ही ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों के पहुंचने का

.

श्रीगंगानगर में ईद की नमाज अदा करते लोग।

श्रीगंगानगर में ईद की नमाज अदा करते लोग।

ठीक सुबह साढ़े सात बजे ईमाम मुफ्ती मोहम्मद सादिक ने नमाज अदा करवानी शुरू की। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। ईदगाह में दूर तक बस मुस्लिम समुदाय के लोग ही नजर आ रहे थे। इसके बाद घरों में आयोजन हुए। नमाज के दौरान सांसद कुलदीप इंदौरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी, जिला कांग्रेस कमेटी के श्याम शेखावाटी, पार्षद बंटी वाल्मीकि, अनूप बाजवा सहित शहर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

श्रीगंगानगर में ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान मौजूद सांसद कुलदीप इंदौरा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी।

श्रीगंगानगर में ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान मौजूद सांसद कुलदीप इंदौरा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी।

ईदगाह के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध
कार्यक्रम के मद्देनजर ईदगाह के आसपास कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। श्रीराम बारात घर से ईदगाह तक जगह-जगह व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बस तैनात किया गया था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button