बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत: तापमान में आई गिरावट, हीट वेव से मिली राहत – Tonk Headlines Today News

टोंक में रविवार सुबह भी कई जगह बादल छाये रहे।
टोंक जिले में शनिवार देर रात कई जगह हुई हल्की बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिरा है। वहीं न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे की तरह 31 डिग्री सेल्स
.
ज्ञात रहे कि इन दिनों मौसम में आए दिन बदलाव हो रहा है। 25 मई से शुरू हुआ नौतपा का रविवार को आखिरी दिन है। इसी बीच मौसम में कई बार बदलाब देखने को मिले। शनिवार रात को जिला मुख्यालय समेत कई जगह कई हल्की बारिश तो कई जगह तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। रविवार सुबह भी बादल छाए रहे। इससे लोगों को भीषण गर्मी का अहसास नहीं हुआ, हालांकि दोपहर के समय तापमान बढ़ने से फिर गर्मी बढ़ गई, लेकिन 2 दिन पहले पड़ी गर्मी जैसी झुलसाने वाली गर्मी का अहसास लोगों को नहीं हुआ। इससे लोगों को अन्य दिनों की तरह रविवार को गर्मी का थोड़ा अहसास कम हुआ।