पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़: एक गौ तस्कर के दोनों पैरों में लगी गोली, दोनों तरफ से हुई 15 राउंड फायरिंग – Bharatpur Headlines Today News

गौ तस्कर को आरबीएम अस्पताल लेकर जाती एम्बुलेंस।
डीग जिले के पहाड़ी थाना इलाके में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में एक गौ तस्कर के दोनों पैरों में गोली लगी है। बाकी गौ तस्कर GST टीम और पहाड़ी थाना पुलिस के ऊपर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गौ तस्करों की एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी लग
.
आये दिन GST टीम की गौ तस्करों से मुठभेड़ होती रहती हैं। ज्यादातर गौ तस्कर गौ तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो जाते हैं। 1 या 2 गौ तस्कर होते हैं तो, GST टीम उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लेती है। हालांकि जयदत्तार मामलों में GST टीम हाथ खाली ही रह जाते हैं।
घटना सुबह 4 से 5 बजे के बीच की है। डीग एसपी ने बताया कि, डीग जिले में गौ तस्करों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया हुआ है। पहाड़ी SHO बनी सिंह अपने जाब्ते के साथ और DST टीम इंचार्ज सुलतान सिंह अपने जाब्ते के साथ दबिश में गए थे। इस दौरान सूचना मिली कि, कुछ गौ तस्कर कनवाड़ी गांव के जंगल में गोवंश उतार रहे हैं। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो, गौ तस्करों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग कि, इस दौरान एक गौ तस्कर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दरअसल करीब 7 से 8 गौ तस्कर एक ट्रक में गोवंश लेकर पहाड़ी थाना इलाके के गांव कनवाड़ी में पहुंचे। गौ तस्कर गायों को जंगल में उतार रहे रहे थे। इस दौरान जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो, गौ तस्करों ने पुलिस के हिट फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने बचाव किया। इस दौरान गौ तस्करों की एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गौ तस्करों पर फायरिंग की, घटना में एक गौ तस्कर जिलसाद के दोनों पैरों में गोली लग गई। जिसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर में भर्ती किया गया है। बाकी के गौ तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग