पाली में सुबह-शाम राहत, दोपहर में सता रही गर्मी: जून महीने के अंतिम दिनों में मानसून आने की संभावना – Pali (Marwar) Headlines Today News

पाली में रविवार अम्बेडकर सर्किल पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई।
पाली में हीटवेव कम होने से गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली है। सुबह-शाम गर्मी का असर कम रहता है। लेकिन 11 बजे बाद तापमान में दिन चढ़ने के साथ बढ़ता रहता है। ऐसे में दोपहर को गर्मी से शहरवासी परेशान नजर आते है। शाम ढलते-ढलते अधिकतम तापमान फिर से कम होन
.

पाली में रविवार सुबह नहर पुलिया-नया गांव रोड कुछ ऐसा नजर आया।
सुबह के समय पाली में हल्की ठंडी हवाएं चल रही थी। शहर के सूरजपोल, अम्बेडकर सर्किल पर लोगों की आवाजाही देखने को मिली। इधर बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर चाय की थड़ियों पर लोग चाय पीते नजर आए। सुबह के समय गर्मी कम होने के कारण टू व्हीलर वाहन चालक भी अपना मुंह बिना ढके चल रहे थे। सुबह 8 बजे पाली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया और सुबह के समय 16 KM प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल रही थी। पाली में रविवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है।

बांगड़ हॉस्पिटल के बाहर पूरी गर्मी सामाजिक संगठन की ओर से लोगों के पीने के लिए पानी के मटके भरवाकर रखवाए जाते है।
पाली में 5 जून तक ग्रीन अलर्ट
मौसम विभाग ने पाली में 5 जून तक ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। आसमान में बादल छाए रहने और जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की है। साथ ही मौसम विभाग ने जून माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में प्री-मानसून की बरसाता होने और अंतिम सप्ताह में मानसून आने की संभावना जताई है।