पाली जिले में 11 हजार और राज्यभर में 51 हजार परिंडे-घरौंदे लगाने की तैयारी – Pali (Marwar) Headlines Today News

.
दैनिक भास्कर द्वारा चलाए जा रहे आओ बनें पंछियों का सहारा अभियान से प्रेरित होकर राजपुरोहित महासभा ने भी बड़ा अभियान शुरू किया है। इसके तहत पूरे जिले में 11 हजार और पूरे राज्य में 51 हजार पक्षियों के दाना पानी के लिए परिंडे व घरौंदे लगाए जाने की तैयारी है। इस कार्य को अंजाम महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित द्वारा पिछले एक साल से मेहनत कर खड़ी की गई जिले की 5 हजार और राज्य की 25 हजार सदस्यों की टीम अंजाम देगी।
प्रदेशाध्यक्ष जबरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजपुरोहित समाज अब तक गोसेवा के लिए जाना जाता है लेकिन इस अभियान के बाद पक्षी सेवा के लिए भी जाना जाएगा। भीषण गर्मी में पक्षी दाना पानी के लिए इधर-उधर न भटके इसलिए समाजबंधुओं को अपने घरों के बाहर परिंडे व घरौंदे लगाने का आग्रह किया गया है। इसके लिए हर शहर और जिला प्रभारियों को वॉट्सएप के जरिए पूरी प्लानिंग भेज दी गई है। प्रदेशाध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि अभियान के लिए पाली शहर में 10 और जिले में 15 प्रभारी बनाकर उनके नीचे बड़ी टीम गठित की गई है। पूरे राज्य में 100 लोगों को प्रभारी बनाकर हर एक के नीचे 50-50 की टीम बनाकर सूची भेजने को कहा गया है। प्रदेशाध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत पहले अपने घरों से की जाएगी जिसके तहत प्रभारी अपने-अपने घरों के बाहर 5 घरौंदे व परिंडे लगाएंगे। इसके बाद खुद कार्यकर्ता अपने यहां इसकी शुरुआत करने के बाद अपने परिचितों व पड़ोसियों को भी इसके लिए जागरूक कर दैनिक भास्कर के आओ बने पंछियों का सहारा अभियान में भागीदार बनाएंगे।
महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया कि शहर में गांधी नगर में मांगुसिंह दुदावत, हाउसिंग बोर्ड में गजेंद्रसिंह मंडली, ब्रह्म विहार में प्रतापसिंह वणदार, नया गांव में चैनसिंह सोवनिया, राजेंद्र नगर में करनीसिंह पिलोवनी, पुनायता में रामचंद्रसिंह पुरोहित, टैगोर नगर में गणपतसिंह, मंडिया रोड में दलपतसिंह रूपावास, रामदेव में चतुर्भुजसिंह व आदर्श नगर में विक्रमसिंह को प्रभारी बनाया है। नाडोल में गुलाबसिंह, देसूरी में अशोसिंह सोनाणा, बाली में जयसिंह सोकड़ा, सुमेरपुर में प्रकाशसिंह पावा, फालना में शोभा राजपुरोहित, रानी में भोपालसिंह, खिंवाड़ा में दारासिंह वणदार, मारवाड़ जंक्शन में करणसिंह कादू, सोजत में प्रतापसिंह चंडावल, रोहट में अर्जुनसिंह जैतपुर, पाली देहात में नरेंद्रसिंह सिनला, जैतारण में संपतसिंह बलाड़ा, निमाज में देवीसिंह मोहराई और चंडावल में रतनसिंह को प्रभारी बनाया है। पाली. अिभयान को लेकर पिक्षयों के लिए परिंडे बांधते हुए। Share with facebook