पंद्रह साल की लड़की ने किया सुसाइड: घर से दूर खेत में बैर के पेड़ फंदा लगाकर जान दे दी – Bikaner Headlines Today News

शव श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी लाया गया। (फाइल फोटो)
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक पंदह साल की लड़की ने पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इतनी छोटी बच्ची के सुसाइड करने की घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है।
.
पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ के गांव जैसलसर में ये घटना हुई है। इस गांव में एक 15 वर्षीय लड़की ने खुद को फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया। लड़की ने घर से दूर खेत में एक पेड़ पर लटक कर जान दी। राहगीर ने लड़की के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हैडकांस्टेबल भगवानाराम मौके पर पहुंचे। शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि जैसलसर निवासी प्रकाशनाथ जोगी का खेत गांव से निकलते ही स्थित है। जहां उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी उम्मेद ने खुद को खेत में लगे एक बैर के पेड़ पर फांसी लगा ली। लड़की के सुसाइड करने के कारणों को अब तक पता नहीं चला है। किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है। प्राथमिक जानकारी में बालिका के मानसिक रूप से कमजोर होने की बात सामने आ रही है। पुलिस आगामी कार्रवाही में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही सुसाइड करने के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद परिजन काफी परेशान है।