दिन के साथ-साथ रात को भी सता रही गर्मी: गर्म हवाओं और उमस ने किया परेशान, अधिकतम तापमान में आ सकती है कमी – Chittorgarh Headlines Today News

शाम ढलते ही गर्म हवाएं चलने लगती है। रात में भी लोग उमस से परेशान हो रहे है

चित्तौड़गढ़ में रात का तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि उमस से भी लोगों का हाल बुरा हो रहा है। तेज धूप ऐसी की आसमान से आग बरस रही हो। हालात यह है कि कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही है। दिन के साथ रात में भी गर्म

.

शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं

चित्तौड़गढ़ में भी भीषण गर्मी है। दिन में लू के थपेड़े चलते है। उमस का जोर बना हुआ है। लोग पसीने से तरबतर होते है। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है। गर्म हवा के झोंके रात तक चलने से रात का पारा भी 29.4 डिग्री पर बना हुआ है। रात के समय भी लोग उमस से बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया था।

दिन में गर्मी के कारण सड़के सूनी रहती है

दिन में गर्मी के कारण सड़के सूनी रहती है

अधिकतम तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से राजस्थान के कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है। चित्तौड़गढ़ के लिए रविवार को येलो अलर्ट जारी किया था लेकिन ऐसा असर जिले में देखने को नहीं मिला। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री से. गिरावट होने की संभावना है। अब लोगों को हीट वेव से राहत मिल सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button