थर्ड ग्रेड भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण का विरोध: युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर निर्णय वापस करने की मांग – Sawai Madhopur Headlines Today News

-ADM जगदीश आर्य को ज्ञापन देते बेरोजगार युवा।

भजनलाल सरकार की ओर से थर्ड ग्रेड भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण दिए जाने की घोषणा के बाद बेरोजगार युवा आक्रोशित है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और जिला कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया। जिसके बाद अपनी मांगो को ले

.

युवाओं का कहना है कि उनके हक के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। यदि सरकार को वास्तव में महिला सशक्तिकरण करना ही है तो सबसे पहले मुख्यमंत्री विधानसभा लोकसभा से शुरुआत करे। अपनी मुख्यमंत्री की सीट पर से इस्तीफा देकर किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाए तब जाकर हम महिला सशक्तिकरण आरक्षण को मानने को तैयार हैं। यदि सरकार अपना निर्णय वापस नही लेगी तो प्रदेश के 40 लाख युवा पुरे राजस्थान को जाम कर देगे ।शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में युवा सड़कों पर उतरे और कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं के हाथों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण हटाओ लिखी तख्तियां थी। नारेबाजी करते हुए महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का विरोध किया। युवाओं की मांग है कि जब तक जातिगत जनगणना नहीं हो, तब तक किसी तरह का आरक्षण में फेरबदल नहीं किया जाए। बेरोजगार युवाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर भजनलाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थर्ड ग्रेड भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण दिए जाने का विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने 50% महिला आरक्षण को वापिस लो के नारे भी लगाए। जिसके बाद सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button