टोंक में फिर बढ़ा तापमान, 1 डिग्री का आया उछाल: फिर बदला मौसम, लोगों की दिनचर्या प्रभावित – Tonk Headlines Today News

टोंक जिले में रविवार को भी बादल छाए।
टोंक जिले में तीन-चार दिन से बदले मौसम के चलते तापमान भी आये दिन बदल रहा है। कभी अधिकतम तापमान बढ़ रहा है कभी कम हो रहा हैं। ये ही हाल न्यूनतम तापमान का हैं एक रात दिन में ही कम ज्यादा हो रहा हैं। इसके चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
.
टोंक में रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंच गया। जो कि शनिवार के मुकाबले 1 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटे में 1 डिग्री गिरकर 30 रह गया। इसके चलते लोगों को शनिवार रात को पहले के मुकाबले गर्मी का अहसास कम हुआ, वहीं रविवार दोपहर को गर्मी का अहसास ज्यादा रहा।
इस घटते-बढ़ते तापमान से लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। खासकर के बिजली कटौती के समय यह तापमान लोगों के परेशानी का सबब गया। तीन दिन से बना प्री-मानसून की बारिश का असर शनिवार खत्म सा हो गया। रविवार को भी दोपहर तक प्री-मानसून की बारिश नहीं हुई। इसके चलते लोगों को उमस से परेशान होना पड़ रहा है।