टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका Vs नीदरलैंड: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, कुसल मेंडिस 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ल्ड कप में 38वां मैच नीदरलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। नीदरलैंड ने सेंट लूसिया के डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।

श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 14 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। धनंजय डी सिल्वा और चरिथ असलंका क्रीज पर हैं।

श्रीलंका का तीसरा विकेट 12वें ओवर में गिरा। कुसल मेंडिस को आर्यन दत्त ने आउट किया। इससे पहले, कमिंडु मेंडिस 17 और पथुम निसांका शून्य पर आउट हुए। नीदरलैंड की ओर से अब तक विवियन किंग्मा, पॉल वान मीकरन और आर्यन दत्त को 1-1 विकेट मिला।

नीदरलैंड के लिए इस मुकाबले में जीत बहुत जरूरी है। हालांकि,नीदरलैंड की जीत भी उनका सुपर-8 में स्पॉट पक्का नहीं करेगी।

नेपाल और श्रीलंका के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद, ग्रुप डी में सुपर-8 में एक स्थान बांग्लादेश या नीदरलैंड में से किसी एक को मिलेगा। अगर बांग्लादेश किंग्सटाउन में नेपाल को हरा देता है, तो वह सुपर 8 में पहुंच जाएगा। हालांकि, अगर बांग्लादेश हार जाता है और नीदरलैंड श्रीलंका को बड़े मार्जिन से हरा देता है, तो फैसला नेट रन रेट (NRR) पर निर्भर करेगा। वर्तमान में, बांग्लादेश का NRR 0.478 है, जबकि नीदरलैंड का -0.408 है।

लाइव अपडेट्स

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पावरप्ले में श्रीलंका स्कोर 45/2

श्रीलंका ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 45 रन बनाए। इस दौरान ओपनर पथुम निसांका और कमिंडु मेंडिस आउट हुए।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका को दूसरा झटका

श्रीलंका को दूसरा झटका छठे ओवर की दूसरी बॉल पर कमिंडु मेंडिस के रूप में लगा। उन्हें पॉल वान मीकरन ने साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के हाथों पॉइंट पर कैच कराया। कमिंडु 17 रन बनाकर आउट हुए।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पथुम निसांका डक हुए 

श्रीलंका का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी बॉल पर गिरा। विवियन किंग्मा ने पथुम निसांका को साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के हाथों कैच कराया। निसांका डक हुए, उन्होंने दो बॉल डॉट खेली।

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी 

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है। दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरी हैं।

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रीलंका से कभी नहीं जीता नीदरलैंड

नीदरलैंड अब तक श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में नहीं जीत पाया है। दोनों टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले हुए है। जिसमें से तीनो नीदरलैंड ही जीता है। दोनों हमेशा वर्ल्ड कप में ही भिड़ी हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 2022 वर्ल्ड कप में हुआ था, जहां श्रीलंका 16 रन से जीता था।

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका : वानिंदु हसरंगा (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कमिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और नुवान थुषारा।

नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), माइकल लेविट, मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगन वान बीक, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, पॉल वान मीकरन और विवियन किंग्मा।

Source link Headlines Today Headlines Today News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button