जैसलमेर में मौसम विभाग का यलो अलर्ट: तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना; बादलों ने बढ़ाई उमस – Jaisalmer Headlines Today News

जैसलमेर। शनिवार अलसुबह बादलों की आवाजाही।

जैसलमेर जिले में शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही वहीं शनिवार को भी अलसुबह आसमान में बादल छाए। बादलों के छाने से लोगों को सूरज की तपन से राहत मिली। मगर उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

.

मौसम विभाग ने शनिवार को यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जैसलमेर, बिकानेर और बाड़मेर में कहीं कहीं मेघगर्जन, 20 से 30 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

गौरतलब है कि जिले में शुक्रवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में धूप खिली। दिन भर बादलों व सूर्य देवता के बीच लुका छुपी का खेल चलता रहा। लेकिन गर्मी के साथ उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। हालांकि दिन के पारे में 1 डिग्री की गिरावट हुई है। लेकिन रात का पारा 1 डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार रात को जिले के कई ग्रामीण इलाकों में हल्की बारिश होने के समाचार है। वहीं शनिवार सुबह भी पोकरण आदि इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया।

दरअसल, पिछले एक सप्ताह से जैसलमेर में उमस का असर बढ़ चुका है। शुक्रवार को भी दिन व रात में उमस का असर तेज रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन व रात के पारे में 12 डिग्री का अंतर रहा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी का असर तेज है। लोग गर्मी से बचने के लिए जतन कर रहे हैं। वहीं उमस के कारण कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है।

तापमान में इजाफा होने की संभावना

आगामी 4 दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार जिले में आगामी 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। जिससे गर्मी का असर और तेज हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दिन का पारा 42 से 44 डिग्री व रात का पारा 28 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button