ग्रेनाइट व्यापारी के बेटे के किडनैप की कहानी जूठी: खुद ने रची थी साजिश, पुलिस की 7 टीमों ने खंगाले 100 से ज्यादा कैमरे – Jalore Headlines Today News

जालोर के ग्रेनाइट व्यापारी के बेटे के किडनैप की कहानी झूठी निकली। युवक ने पैसों के लिए कहानी रची थी। पुलिस की 7 टीमों ने 2 रात और 3 दिन तक 100 से ज्यादा कैमरे खंगालकर गुरुवार को मामले की तह तक पहुंच गए। रणकपुर के रास्ते में पुलिस ने व्यापारी के बेटे
.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया- व्यापारी रतन लोहार के बेटे राजेंद्र (25) ने खुद ही अपने अपहरण की झूठी कहनी रची थी। उसे डिटेन कर लिया है। पुलिस ने फिरौती का मैसेज मिलने के 48 घंटे में राजेंद्र को देसुरी-रणकपुर के बीच के रास्ते से पकड़ लिया। वह यहां सड़क से कुछ दूर झाडियों में आराम कर रहा था।
रामेश्वरलाल ने बताया- राजेंद्र ने पुलिस का काफी छकाया। आखिर 48 घंटे तक लगातार खोज कर पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। जैसे-जैसे राजेंद्र की लोकेशन मिली, उस क्षेत्र में पुलिस की टीमें पहुंचीं और तकनीकी सहायता लेकर उसे ढूंढने की कोशिश की।
इधर अभय कमांड व साइबर टीमें भी लगातार उसे ट्रैस कर रही थी। राजेंद्र के पास आईफोन था, इसलिए उसकी लोकेशन आसानी से ट्रैस नहीं हो पा रही थी। पुलिस को जहां भी सीसीटीवी फुटेज में राजेंद्र नजर आया, वह अकेला था। ऐसे में शक हुआ कि उसने किडनैप की कहानी रची है। फिर भी पुलिस की टीमें तलाश में जुटी रही।

कोतवाली थाने में मौजूद किडनैप की जुटी कहानी रचने वाला राजेन्द्र।
सोमवार को किया था फिरौती का मैसेज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया- राजेंद्र सोमवार को अपने घर से दोपहर को भोजन कर ग्रेनाइट फैक्ट्री जाने के लिए निकला था। वह थर्ड फेज से धवला होते हुए नारायणावास गया। नारायणावास से बरलूट होते हुए वह सिरोही पहुंच गया। पुलिस को वह सिरोही के गोयली चौराहे पर कैमरे ट्रैस हुआ।
उसने अपना मुंह रुमाल से ढंक रखा था। इसी जगह से उसने फिरौती का पहला मैसेज किया। इसके बाद वह जालोर की ओर लौटा। उसने बुडतरा नदी के आसपास से दोबारा मैसेज किए। यहीं उसके पिता रतन लोहार पुलिस के साथ फिरौती की रकम सहित पहुंचे।
दूसरी गाड़ियां देख उसने डील रद्द कर दी थी। इसके बाद रात 2:50 बजे फोन बंद कर दिया। बुधवार दोपहर 1:20 बजे उसने अपना फोन कुछ देर के लिए खोला। इस दौरान उसकी लोकेशन समदड़ी के पास जाणियाणा गांव के पास थी।
गुरुवार को राजेंद्र ने कई बार फोन ऑन किए। दोपहर को फोन ऑन किया तो नेतरा लोकेशन मिली। इस पर जालोर व आहोर थानाधिकारी और डीएसटी प्रभारी वहां पहुंचे। इसके बाद रानी-खीमेल के आसपास उसकी लोकेशन मिली। इसके बाद पाली पुलिस की मदद से उसे गुरुवार शाम 4:15 बजे के आसपास रणकपुर के रास्ते पर पुलिस ने पकड़ लिया।

किडनैप की कहानी का खुलासा कर राजेन्द 48 घंटों तक लगातार मेहन्त कर दस्तायाब करने पर ग्रेनाइट एसोशियशन ने माला पहनाकर पुलिस का किया स्वागत
किडनैप मामले में पुलिस की मेहनत व 48 घंटों में राजेन्द्र को दस्तायाब कर जालोर लाने पर ग्रेनाइट एसोसिएशन के अधिकारियों व सदस्यों ने एसपी, डीएसपी, थाना अधिकारी सहित पुलिस टीम का माला पहनाकर स्वागत किया गया।