गर्मी और उमस से परेशान हुए लोग: रात की ठंडी हवाओं ने भी नहीं दी राहत, 22 जून से बारिश होने की उम्मीद – Chittorgarh Headlines Today News

चित्तौड़गढ़ में मौसम बार-बार बदल रहा है। दिन के साथ-साथ रात को भी लोग गर्मी और उम्र से परेशान हो रहे हैं। बुधवार रात को ठंडी हवाएं चली, लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा नहीं पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार को चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी पड़ सकती है। तापम

.

हवाएं भी नहीं दिला पाए राहत

गर्मी का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन और रात को गर्मी अब एक जैसी ही लगने लगी है। हालांकि बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी हुई है। रात को ठंडी हवाएं तो चली लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। चित्तौड़गढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार को भी चित्तौड़गढ़ में तापमान बढ़ सकता है और गर्मी तेज हो सकती है। यह असर लगभग 21 जून तक देखा जा सकता है। तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण यह तीन दिन मुश्किल से निकलेंगे। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि 22 जून से चित्तौड़गढ़ में मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है। इसके बाद पर 3 से 4 डिग्री तक काम हो सकता है। बारिश के बाद लोगों को राहत मिलेगी। बारिश को लेकर जिले को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button