ईदगाह पर पढ़ी गई ईद उल अजहा की नमाज: देश में अमन, शांति और भाईचारे की मांगी दुआ, सुरक्षा के रहे पुख्ता बंदोबस्त – Dholpur Headlines Today News
शहर काजी मतीन खां गौरी के नेतृत्व में नमाज पढ़ने के दौरान लोगों ने देश में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
चांद देखने के बाद से ही ईद उल अजहा का पर्व सोमवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान धौलपुर की विभिन्न मस्जिदों में सुबह लोगों ने पहुंचकर नमाज अता की। मस्जिदों में हुई नमाज के बाद मुख्य नमाज जीटी रोड स्थित ईदगाह पर हुई। शहर क
.
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार साल के अंतिम महीने यानी 12वें महीने में ईद उल अजहा का त्यौहार मनाया जाता है। ईद उल फितर के 70 दिन बाद पड़ने वाले इस त्यौहार को कुर्बानी के लिए भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि हजरत इब्राहिम को ख्वाब में अल्लाह का हुकुम आया कि अपने बेटे को कुर्बान कर दें। अल्लाह के हुक्म की तालीम करते हुए हजरत इब्राहिम ने अपने बेटे को कुर्बान करने की ठानी, कहा जाता है कि कुर्बानी देते वक्त छुरी के नीचे एक मेमना आ गया और हजरत की कुर्बानी पूरी हुई। इस तरह अल्लाह ने इब्राहिम की कुर्बानी को कुबूल कर लिया। तभी से इस त्यौहार को मनाने की परंपरा शुरू हो गई।
धौलपुर जिले में ईद उल अजहा का त्यौहार जगह-जगह हुई कुर्बानियों के साथ मनाया गया। त्यौहार को लेकर एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में पुख्ता पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। शहर में एक ओर सुरक्षा व्यवस्था के लिए जहां मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, दूसरी ओर जिले भर में जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए फिक्स पिकेट्स भी लगाई गई। जीटी रोड स्थित ईदगाह पर हुई नमाज के बाद विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।