आज और कल भी आंधी बारिश के आसार: रात को हुई बारिश से न्यूनतम तापमान 6 डिग्री गिरा,दोपहर के तापमान में भी गिरावट की संभावना – Sikar Headlines Today News

सीकर में शनिवार शाम को चली तेज हवा।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के बीच सीकर में शनिवार को रात को कई इलाकों में बूंदाबांदी जारी रही। हालांकि आज सुबह मौसम साफ है लेकिन मौसम विशेषज्ञों की माने तो जिले में आज और कल भी बारिश होने के साथ आंधी चलने की संभावना है।
.
रात को हुई बारिश के बाद आज तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीकर में रात के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर शनिवार को न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री था। जो आज सुबह 25.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक प्रदेश के मौसम में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के आसार के चलते बारिश और आंधी चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
मई में यह रहा 11 दिन का अधिकतम तापमान
दिन | तापमान |
1 जून | 42.5 |
31 मई | 46 |
30 मई | 47.3 |
29 मई | 48 |
28 मई | 48.3 |
27 मई | 48.2 |
26 मई | 46.7 |
25 मई |
45.5 |
24 मई | 44.5 |
23 मई | 47.6 |
22 मई | 46 |
21 मई | 46 |