अफगानिस्तान में बाढ़ ने फिर मचाई तबाही, भयावह हैं हालात – India TV Hindi

Headlines Today News,

अफगानिस्तान में बाढ़- India TV Hindi

Image Source : AP
अफगानिस्तान में बाढ़

इस्लामाबाद: अफगानिस्तान में बाढ़ ने एक बार तबाही मचाई है। अफगानिस्तान के गोर प्रांत में भारी बारिश के कारण कई जगह पर अचानक बाढ़ आने से कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। तालिबान के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि मृतकों की संख्या प्रारंभिक सूचनाओं पर आधारित है और यह बढ़ सकती है। गोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास ने कहा कि दर्जनों लोग लापता हैं। 

लोगों को हुआ नुकसान 

अब्दुल वाहिद हमास ने कहा कि शुक्रवार की बाढ़ के बाद राजधानी फिरोज कोह समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों मकानों और संपत्तियों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। हमास ने यह भी बताया कि बाढ़ की वजह से सैकड़ों हेक्टेयर कृषि भूमि के नष्ट होने से प्रांत को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है। 

बगलान में बाढ़ का प्रकोप 

इससे पहले अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बगलान में बाढ़ का विकराल रूप देखने को मिला था। तब संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने कहा था अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 300 से अधिक अफगान लोगों की मौत हुई है। बाढ़ की चपेट में आने से 1,000 से अधिक घर भी नष्ट हो गए थे।

अफगानिस्तान में हुई भारी बारिश 

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जा रही है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाने और पीने की चीजें वितरित की जा रही है। हाल के दिनों में अफगानिस्तान में असामान्य रूप से भारी बारिश हुई है जिसकी वजह से बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

ये है दुनिया की सबसे गर्म जगह, यहां आग उगलता है सूरज 

ताइवान की संसद में जमकर हुआ हंगामा, सांसदों ने एक दूसरे को नोचा, खींचा और घसीटा…देखें VIDEO

Latest World News



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button