अजमेर में बारिश की बूंदों से नोतपा कमजोर: सुबह सात बजे 30 डिग्री ही रहा तापमान; गर्मी से कुछ राहत – Ajmer Headlines Today News

रविवार सुबह तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।

अजमेर में मौसम ने आखिर पलटा खाया और हल्की बारिश व ठंडी हवाओं ने भीषण गर्मी व नौतपा से लोगों को राहत दी है। अजमेर में शनिवार शाम को मौसम बदल गया। शहर के आसपास के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलीं। आंधी के बाद रात को हल्की बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गय

.

शनिवार रात को बरसात हुई और इससे मौसम खुशगवार हो गया।

शनिवार रात को बरसात हुई और इससे मौसम खुशगवार हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार 7 जून तक लू से राहत बनी रहेगी। इसके साथ ही मेघगर्जना, हल्की बारिश सहित प्री-मानसून की अन्य गतिविधियां जारी रहेंगी। जबकि दूसरे और तीसरे सप्ताह में दिन का तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। एक दो दिन ऐसे रहने का अनुमान है, जबकि पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते शनिवार को अजमेर में मौसम ने पलटा खाया। शहर के आसपास के इलाकों में बूंदा-बांदी से लेकर अच्छी बारिश तक हुई। रात को भी बारिश होने से पारा तेजी से गिरा। 6 घंटे में 6° तापमान कम हो गया। शाम 5:30 बजे 31° तो रात 11:30 बजे 25° तापमान रिकॉर्ड हुआ। रात 12 से देर रात तक बारिश होती रही। उधर दिन का पारा 42 डिग्री रहा।

शनिवार शाम को अचानक बादल छाए और बाद में आंधी भी चली। रात को बरसात हुई।

शनिवार शाम को अचानक बादल छाए और बाद में आंधी भी चली। रात को बरसात हुई।

हिस्ट्रीः 1972 की जून में लगी थी ठंड, 13.5° रहा था पारा

30 जून 1972 में रात का पारा 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था। इस दिन लोगों को गर्मी में सर्दी का अहसास हुआ। जबकि पिछले दस सालों में भी ऐसी स्थितियां सामने आई जब लोगों को रात में हल्की सर्दी का अहसास हुआ। 2014 में जून में निम्नतम न्यूनतम पारा 22.4 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

इसी 2015 में 18.8. 2016 में 21.5, 2017 में 18.6 डिग्री, 2018 में 23.5, 2019 में 21.7, 2020 में 21.6, 2021 में 20, 2022 में 19.7 और 2023 में 18.8 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मालूम हो कि जून का औसतन न्यूनतम पारा 27.8 डिग्री और औसतन अधिकतम पारा 38.7 डिग्री है। जबकि औसतन बारिश 61 एमएम है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisment
Back to top button